सड़क दुर्घटना में बहन की मौत, भाई घायल

Updated at : 09 Feb 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बहन की मौत, भाई घायल

हादसा. बाइक से बरवाडीह से लौट रहे थे कोलेबिरा : कोलेबिरा-बानो मुख्य पथ पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्थित डुंगडुंग मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, बानो प्रखंड के जलडेगा वीरता निवासी अनिल समद अपनी चचेरी बहन 16 वर्षीया […]

विज्ञापन
हादसा. बाइक से बरवाडीह से लौट रहे थे
कोलेबिरा : कोलेबिरा-बानो मुख्य पथ पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्थित डुंगडुंग मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, बानो प्रखंड के जलडेगा वीरता निवासी अनिल समद अपनी चचेरी बहन 16 वर्षीया आरती केरकेट्टा के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर बरवाडीह गया था.
गुरुवार को दिन के करीब 12:30 बजे उक्त दोनों मोटरसाइकिल से ही लौट रहे थे. इसी क्रम में डुंगडुंग मोड़ के समीप अनिल समद ने संतुलन खो दिया, परिणाम स्वरूप दोनों मोटरसाइकिल से गिर गये. इस घटना में आरती केरकेट्टा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अनिल समद गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लिया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा भेज दिया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola