कारीमाटी : भूख से मौत होना दुर्भाग्य की बात : युवा कांग्रेस

Updated at : 19 Oct 2017 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
कारीमाटी : भूख से मौत होना दुर्भाग्य की बात : युवा कांग्रेस

सिमडेगा :जलडेगा प्रखंड के कारीमाटी गांव में एक बच्ची की भूख से हुई मौत को लेेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि कारीमाटी गांव में संतोषी कुमारी की मौत भूख से हो गयी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उक्त परिवार को छह माह से […]

विज्ञापन
सिमडेगा :जलडेगा प्रखंड के कारीमाटी गांव में एक बच्ची की भूख से हुई मौत को लेेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में कहा गया है कि कारीमाटी गांव में संतोषी कुमारी की मौत भूख से हो गयी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उक्त परिवार को छह माह से राशन नहीं मिला था. परिणाम स्वरूप बच्ची की मौत हो गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार गरीबी दूर करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर लोगों की मौत भूख से हो रही है. सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना फेल हो चुकी है.

उक्त परिवार को पूरी सहायता मिलनी चाहिए अन्यथा युवा कांग्रेस आंदोलानात्मक रुख अख्तियार करेगी. ज्ञापन सौंपने वालों में मनीर बखला, वारिस रजा, अब्राह्म लकड़ा, आकाश सिंह, अशोक लकड़ा , महावीर बड़ाइक, अंकेश मिश्रा, अचल केरकेट्टा, अनमोल महतो, रंथु बड़ाइक, साहब खान व जमील खान सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola