बाधा न डालें, मुआवजा मिलेगा : डीसी

Updated at : 17 Oct 2017 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
बाधा न डालें, मुआवजा मिलेगा : डीसी

सिमडेगा: समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त का जनता दरबार लगाया गया, जहां दूर दराज से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखी. कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया. रीता भंजर ने अपनी बीमार पुत्री का प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की. उपायुक्त ने सिविल सर्जन को फोन कर निर्देश दिया कि उक्त […]

विज्ञापन
सिमडेगा: समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त का जनता दरबार लगाया गया, जहां दूर दराज से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखी. कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया. रीता भंजर ने अपनी बीमार पुत्री का प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की.

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को फोन कर निर्देश दिया कि उक्त बीमारी की जांच एवं प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आवेदक को रिनपास कांके के लिए रेफर करें. अरानी के हेमरोम टोपनो ने कहा कि बिजली की ट्रांसमिशन लाइन का टावर संवेदक द्वारा मेरी सहमति के बगैर मेरी रैयती भूमि पर खड़ा किया जा रहा है. उपायुक्त ने आश्वासन दिलाया कि उचित मुआवजा दिलाया जायेगा. काम में व्यवधान नहीं खड़ा करें. पाकरटांड़ के पालेडीह गांव की महिला इलिसबा लकड़ा ने कहा कि जले ट्रांसफारमर को बदलने के लिए रुपये की मांग की जा रही है. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को जांच कर 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाने तथा शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. बीरू निवासी ललिता देवी ने बताया कि उसके पति को पुलिस ने बिना कारण हाजत में बंद कर दिया गया है.

उपायुक्त ने एसडीओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जनता दरबार में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, राशन दुकान, खाद्य आपूर्ति, जमीन विवाद, शौचालय, वज्रपात, स्वास्थ्य अनुदान व नियोजन आदि मामलों को लेकर 260 से अधिक लोग उपायुक्त से मिले. मौके पर अन्य लोगों के अलावा पंचानन उरांव व उषा मुंडू भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola