एक-दूसरे के पूरक हैं स्वच्छता व योग : डीसी

सिमडेगा: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत नगर भवन में स्वच्छता व योग पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के स्कूलों से 10-10 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उपायुक्त ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एवं योग […]
अपने आसपास, गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करें. सभी अपने-अपने घरों में शौचालय बनवायें तथा उसका उपयोग करें. उन्होंने कहा कि जिले में शौचालय निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. स्वच्छ भारत मिशन यह किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि यह सभी के लिए जरूरी है. उपायुक्त ने योग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, अपर समाहर्ता, एसडीओ जगबंधु महथा, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, यूनिसेफ के कृष्णा, अभिषेक कुमार, जवाहर चौधरी, सभी प्रखंडों से आये छात्र-छात्राएं व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




