प्रधानमंत्री आवास योजना का लिया जायजा, काम शुरू करें, नहीं तो होगी प्राथमिकी

Updated at : 14 Oct 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना का लिया जायजा, काम शुरू करें, नहीं तो होगी प्राथमिकी

ठेठइटांगर: बीडीओ शिवाजी भगत ने प्रखंड की केरया पंचायत के कुड़पानी गांव का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास निर्माण का जायजा लिया. इस दौरान लाभुकों से मिल कर आवास निर्माण की स्थिति देखी. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 26 हजार की राशि मिल चुकी है, वह तीन दिनों के अंदर काम […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर: बीडीओ शिवाजी भगत ने प्रखंड की केरया पंचायत के कुड़पानी गांव का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास निर्माण का जायजा लिया.


इस दौरान लाभुकों से मिल कर आवास निर्माण की स्थिति देखी. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 26 हजार की राशि मिल चुकी है, वह तीन दिनों के अंदर काम शुरू करें, अन्यथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने विशेष रूप से टुवानी देवी, सोमारी बड़ाइक, रोजालिया लकड़ा, पोको देवी,मनकुंवर, मंगरी तिर्की व ज्योति लकड़ा को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर पंचायत सचिव राहुल बड़ाइक व मुखिया शिव राज बड़ाइक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola