डायरिया पर नियंत्रण जरूरी : सीएस

Updated at : 20 Jun 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया पर नियंत्रण जरूरी : सीएस

दस्त नियंत्रण पखवाड़ा पर कार्यशाला सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में 19 जून से दो जुलाई तक आयोजित दस्त नियंत्रण पखवारा को लेकर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. साथ ही दस्त नियंत्रण पखवारा का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ […]

विज्ञापन
दस्त नियंत्रण पखवाड़ा पर कार्यशाला
सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में 19 जून से दो जुलाई तक आयोजित दस्त नियंत्रण पखवारा को लेकर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. साथ ही दस्त नियंत्रण पखवारा का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इसलामुल हक उपस्थित थे. कार्यशाला का उदघाटन सीएस डॉ अशरफ ने किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ अशरफ ने कहा कि दस्त नियंत्रण पखवारा 19 जून से दो जुलाई तक चलाया जायेगा, जिसे सफल बनाने में सभी को ईमानदारी पूर्वक कार्य करना होगा. इस पखवारा का मुख्य उद्देश्य डायरिया को नियंत्रित करना है. उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है. इस मौसम में डायरिया फैलने की संभावना बनी रहती है. उक्त संभावना को देखते हुए ही दस्त नियंत्रण पखवारा की शुरुआत की जा रही है.
डॉ अशरफ ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनायें. डॉ आनंद खाखा ने कहा कि दो जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर ओरआरएस का वितरण किया जायेगा. साथ ही यदि पांच साल तक के बच्चे को दस्त एवं उल्टी हो रही हो, तो उसे जिंक का टैबलेट देना है. क्षेत्र को डायरिया से मुक्ति दिलाने में सहिया, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. मौके पर एसीएमओ डॉ दीपक घोष एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इसलामुल हक ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola