जोरदार बारिश में एप्रोच पथ कटने की आशंका

Updated at : 09 Jun 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
जोरदार बारिश में एप्रोच पथ कटने की आशंका

सिमडेगा : ग्रामीणों की मांग पर ठेठईटांगर प्रखंड की दुमकी पंचायत में पुल का निर्माण किया गया. पुल से दुमकी पंचायत के ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है, लेकिन अगर शीघ्र पहल नहीं हुई, तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, एनोस एक्का ने अपने मंत्री काल में पुल का निर्माण कराया […]

विज्ञापन
सिमडेगा : ग्रामीणों की मांग पर ठेठईटांगर प्रखंड की दुमकी पंचायत में पुल का निर्माण किया गया. पुल से दुमकी पंचायत के ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है, लेकिन अगर शीघ्र पहल नहीं हुई, तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, एनोस एक्का ने अपने मंत्री काल में पुल का निर्माण कराया था. एप्रोच पथ मिट्टी का बनाया गया था, जो धंसने के कगार पर है.
इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. एप्रोच पथ को रोकने के लिए बनाया गया गार्डवाल धंस चुका है. अाशंका जतायी जा रही है कि जोरदार बारिश हुई, तो एप्रोच पथ पूरी तरह से ध्वस्त हो जोयगा. इधर, झारखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ओम प्रसाद ने बरसात से पहले इस पुल का गार्डवाल बनवाने की माग की है. श्री प्रसाद ने कहा कि एप्रोच पथ ध्वस्त होने तथा पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola