योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें: सीएस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2017 9:23 AM
सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक बैठक सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. सीएस डॉ अशरफ ने कहा […]
सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक बैठक सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. सीएस डॉ अशरफ ने कहा कि जिले में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाना है. स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. जानकारी की कमी के कारण लोग स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. लोगों को योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर दें.
संस्थागत प्रसव पर विशेष बल देते हुए सीएस ने कहा कि अधिक से अधिक गर्भवती माताओं का संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें. कार्यक्रम में कोताही बरतने पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसीएमओ डॉ दीपक घोष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मो इसलामुल हक, सीडीपीओ रेभन बाबरा के अलावा सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










