ePaper

रात के 12 बजे शहर में घुसा हाथी, जमकर मचाया उत्पात, शौच करने गये युवक की ऐसे बची जान

Updated at : 30 Jul 2025 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Wild Elephant in Seraikela City

झुंड से बिछड़कर देर रात सरायकेला शहर में पहुंचा हाथी. युवक को किया घायल. फोटो : प्रभात खबर

Wild Elephant in Seraikela City: सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब आधी रात को करीब 12 बजे एक जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़कर गांव में आ गया. गांव में आने के बाद उसने एक युवक को लात मारी, जिससे वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरा. उसके बाद युवक को कुचलने की कोशिश की. इस युवक और उसके दोस्त ने कैसे हाथी से अपनी जान बचायी, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Wild Elephant in Seraikela City| सरायकेला, धीरज : मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे एक जंगली हाथी सरायकेला शहर में घुस गया. सरायकेला थाना अंतर्गत नातीडीह गांव में इस जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. एक युवक को घायल कर दिया. दूसरे युवक ने भागकर जान बचायी. हाथी ने एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जंगली हाथी की चपेट में आये युवक की पहचान सीदीयू हाईबुरु (18) के रूप में हुई है.

हाथी ने लात मारा तो फिसल कर पानी भरे गड्ढे में गिरा सीदीयू

सीदीयू हाईबुरु कियाड़चालम गांव का निवासी है. वह नातीडीह गांव में अपने मामा के घर रहता है. मंगलवार की रात वह अपने 4 दोस्तों के साथ शौच करने के लिए घर से बाहर गया था. शौच कर जैसे ही उठने लगा, तभी पीछे से हाथी दौड़ते हुए आया और उसे लात से मारकर रगड़ने लगा. इस क्रम में युवक फिसलकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरा.

हाईबुरु की चीख सुनकर पीछे हटा हाथी, चंदन भी भागा

हाथी ने जैसे ही उसे पैरों तले दबाने की कोशिश की, युवक दूसरी तरफ मुड़ गया. उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. वह जैसे ही चिल्लाया, हाथी पीछे हट गया. अब इस हाथी ने युवक के उसके दोस्त चंदन मुंडरी को अपनी चपेट में लेने के लिए बढ़ा, लेकिन चंदन भी किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों ने घायल युवक को पानी से बाहर निकाला

इसी दौरान हाथी भी वहां से भाग गया. थोड़ी देर बाद ग्रामीण वहां एकत्र हुए और घायल युवक को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सदर अस्पताल सरायकेला लेकर आये, जहां उसका उपचार चल रहा है.

रात को हाथी पहुंचा सरायकेला नगर

मंगलवार की रात करीब 12 बजे जंगली हाथी सरायकेला शहरी क्षेत्र पहुंचा, जहां हाटसाई स्थित एक महिला पुलिसकर्मी के घर के बाहर घड़ी उनकी कार को खींचकर सड़क पर लाया और उसे क्षतिग्रस्त करने लगा. हाथी ने कार को खड़ी करने के लिए घर के बाहर बनाये गये शेड को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. कार को तोड़ने के क्रम में उसकी सायरन की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले और हाथी को देखा. इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी.

रात भर हाथी को भगाने में लगी रही वन विभाग और पुलिस की टीम

घटना की सूचना पाकर टीम ने वहां पहुंचकर हाथी को बाहर निकाला. इस बीच, नगर में हाथी के घुसने की सूचना शहर में फैल गयी और लोग डर गये. रात भर वन विभाग की टीम और सरायकेला पुलिस के जवान नगर वासियों की सहायता से हाथी को नगर से बाहर निकालने में जुटे रहे. इसके बाद रात में ही हाथी नगर परिषद क्षेत्र के गुटूसाई होते हुए मानिक बाजार गांव की तरफ निकल गया.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन से पहले धनबाद में आइजी ने की सुरक्षा की समीक्षा

IMD Alert: झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जेपीएससी में झंडा गाड़ने वाले तमाड़ के विष्णु मुंडा के स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े

World Tribal Day 2025: 3 दिवसीय आदिवासी महोत्सव 9 अगस्त से, जागरूकता रथ रवाना

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola