ePaper

World Tribal Day 2025: 3 दिवसीय आदिवासी महोत्सव 9 अगस्त से, जागरूकता रथ रवाना

Updated at : 29 Jul 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
World Tribal Day 2025 Adivasi Mahotsav Ranchi

आईपीआरडी के विशेष सचिव ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी.

World Tribal Day 2025: झारखंड की राजधानी रांची में 3 दिवसीय आदिवासी महोत्सव 2025 का आयोजन होने जा रहा है. बड़े पैमाने पर इसका आयोजन होगा. कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. आदिवासी महोत्सव के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए एक जागरूकता रथ को रवाना किया गया है, जो रांची समेत आसपास के जिलों में इस आयोजन के बारे में प्रचार-प्रसार करेगा.

विज्ञापन

World Tribal Day 2025: विश्व आदिवासी दिवस पर 9 से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘आदिवासी महोत्सव 2025’ की तैयारियां चरम पर हैं. महोत्सव से जुड़ी जानकारी, इसके महत्व और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने मंगलवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

गौरवशाली आयोजन के रूप में उभरेगा आदिवास महोत्सव

राजीव लोचन बक्शी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में आदिवासी महोत्सव 2025 एक समावेशी और गौरवशाली आयोजन के रूप में उभरने जा रहा है. महोत्सव केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक पहचान, संघर्ष, गर्व का उत्सव है, जिसमें पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के साथ-साथ आधुनिकता का भी समावेश देखने को मिलेगा.

  • आईपीआरडी के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
  • जागरूकता रथ ‘आदिवासी महोत्सव 2025’ की भूमिका को जन-जन तक पहुंचायेगा

आदिवासी संस्कृति से रू-ब-रू होने का मिलेगा मौका- बक्शी

उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव 2025 के माध्यम से हम आदिवासी संस्कृति, अस्मिता, अधिकार और योगदान से रू-ब-रू हो सकेंगे. इस महोत्सव के माध्यम से राज्य और देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में फैले आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, लोककला, भाषा, वेश-भूषा और खान-पान को प्रदर्शित कर एक सशक्त सांस्कृतिक संवाद स्थापित करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

World Tribal Day 2025: जागरूकता रथ की विशेषताएं

  • राजधानी रांची के प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यह रथ घूमेगा.
  • रथ पर पोस्टर, फ्लेक्स के माध्यम से आदिवासी कलाकृतियां, तथा सांस्कृतिक संदेश प्रदर्शित किये जायेंगे.
  • जनता को आदिवासी समुदाय की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित कराया जायेगा.
  • रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को महोत्सव की तारीख, स्थान, विशेष आकर्षण, आमंत्रित कलाकार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जानकारी दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : PHOTOS: बिखरे थे शव, खून से लाल हो गयी सड़क, मंजर देख कांप उठे लोग

झारखंड के अन्य जिलों में भी जायेगा जागरूकता रथ

रांची ही नहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी यह जागरूकता रथ भ्रमण करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें और इसकी गरिमा में वृद्धि हो. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप-निदेशक श्री आनंद सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

बचपन में घूम-घूमकर बेचा ब्रेड, बने YouTube एन्फ्लूएंसर, योजनाओं के प्रचार में ‘सरकार’ मांग रही मदद

देवघर में बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक घायल

Palamu Tiger Reserve: बाघ देखना है, तो चले आईए पलामू टाइगर रिजर्व

Cyber Crime: सीबीआई अधिकारी बनकर रेलवे कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 3.9 लाख रुपए की ठगी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola