अशोक नगर चोरी मामला: 20 से अधिक गार्ड फिर भी तीन घंटे तक घर में घूमता रहा चोर, जानें कैसे आया अंदर

Updated:
विज्ञापन

चोर ने इस प्लॉट से इंट्री ली

रांची के अशोक नगर में हाई-सिक्योरिटी वाले बिल्डर के घर में हुई चोरी ने सबको हैरान कर दिया है. 20 से अधिक सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद चोर 3 घंटे तक घर में बेखौफ घूमता रहा. जानें कैसे हुई यह वारदात.

विज्ञापन

Ranchi Ashok Nagar Theft News: त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक और बिल्डर अखिलेश पांडेय के रांची के अशोकनगर स्थित घर की सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद होने के बावजूद बुधवार रात यहां चोरी की वारदात हो गई. गौर करनेवाली बात यह है कि पहले तो इस कॉलोनी में इंट्री मुश्किल है. ऊपर से सोसाइटी ने 48 लाख से अधिक के गार्ड तैनात कर रखे हैं. वहीं, अखिलेश पांडेय के घर में भी 20 से अधिक सुरक्षा गार्ड हैं. फिर भी चोर आसानी से आया, तीन घंटे तक घर में रहा और वारदात को अंजाम देने के बाद बड़ी आसानी से निकल गया. 

आपके शहर में

विज्ञापन

कैसे घुसा चोर? 

सामने से तो इस घर में घुसना मुश्किल है, लेकिन घर के पिछले हिस्से से यह काम आसानी से हो सकता था, वही हुआ. घर के पीछे दो घरों के बीच एक खाली प्लाॅट है. चोर ने इसी प्लाॅट से इंट्री ली. बगल के थोड़े छोटे घर की चहारदीवारी पर चढ़ा, फिर वहां से अखिलेश पांडेय के घर की बड़ी बाउंड्री पर चढ़ा. वहां से इनके घर के एक छत पर चढ़ा और उसके सहारे आसानी से पहली मंजिल पर मुख्य बंग्लो में आ गया. यहां पहले बड़े दरवाजा को तोड़ने की कोशिश की. वह नहीं टूटा, तो छोटी खिड़की को स्क्रू ड्राइवर से खोला और इससे घर के अंदर चला गया. इसके बाद सभी कमरों में आसानी से घूमा. सामान इकट्ठा किया और जिस कमरे से इंट्री ली थी, उसी कमरे की बड़ी खिड़की से बाहर निकल गया. इस कमरे में सामान और जेवरों की छंटाई भी की, कई डब्बे यहीं फेंक दिए.

पड़ोस में कई राउंड फायरिंग, फिर भी पांडेय परिवार को नहीं चला पता

बिल्डर अखिलेश पांडेय के बेटे आशुतोष पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा है कि नौ जुलाई की सुबह छह बजे पता चला कि घर में चोरी हुई है. जबकि आठ जुलाई को पड़ोसी बिल्डर निशित केसरी ने चोर को देखकर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग की थी. उनके बॉडीगार्ड मुखदेव राम ने भी एके-47 से फायरिंग की थी, लेकिन पांडेय परिवार को फार्यारंग की आवाज सुनाई नहीं पड़ी. 

चांदी की राधाकृष्ण की मूर्ति और सोने के वो सिक्के नहीं ले गये जिनपर देवी-देवता की छवि थी

चोर जहां सोने, चांदी, हीरे पन्ने के जेवरात ले गये, वहीं भगवान की मूर्तियों को छोड़ दिया. सोने के उन सिक्कों को भी हाथ नहीं लगाया, जिनपर देवी-देवताओं की तस्वीरें गढ़ी थीं. पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में रात 2.45 बजे एक चोर आता हुआ दिखा और 4.40 बजे निकलता दिखा. जहां अखिलेश पांडेय की पत्नी व पुत्र सोये हुए थे उनपर स्प्रे कर उन्हें बेसुध कर दिया.

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola