खरसावां पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दो घंटे में वसूले 30 हजार फाइन

Edited by Dipali Kumari
Updated:
विज्ञापन

खरसावां में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूलती पुलिस की टीम

Vehicle Checking Campaign : खरसावां के भाटी चौक के समीप करीब दो घंटे तक सभी वाहनों की जांच की गयी. कागजात की कमी और यातायात नियमों का उलंघन करने के आरोप में 40 छोटे-बड़े वाहनों से करीब 30 हजार का फाइन काटा गया.

विज्ञापन

Vehicle Checking Campaign| खरसावां, (शचिंद्र कुमार दाश) : खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां पुलिस की टीम ने आज रविवार को वाहन जांच अभियान चलाया. खरसावां के भाटी चौक के समीप करीब दो घंटे तक सभी वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान रोड टैक्स, इंश्योरेंस, पोल्युशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का ओनर बुक जैसे आवश्यक कागजात नहीं रहने और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया. कागजात की कमी और यातायात नियमों का उलंघन करने के आरोप में 40 छोटे-बड़े वाहनों से करीब 30 हजार रुपए का फाइन काटा गया. 55 वाहनों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया.

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यस्ततम सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को रोकने के लिए चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने यह भी कहा कि बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें. अगर आप कार चला रहे हैं, तो सीट बेल्ट जरूर लगा लें. उन्होंने बताया की आगे भी वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Cancelled Train List : रेलवे ने यात्रियों को दी बैड न्यूज, झारखंड से चलने वाली ये ट्रेनें रद्द

किसानों की आमदनी बढ़ेगी या महंगा होगा प्याज? सरकार ने निर्यात शुल्क हटाने का फैसला लिया

Justice Yashwant Varma : जले हुए नोट! जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर का वीडियो आया, सुप्रीम कोर्ट ने किया जारी

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola