Seraikela Kharsawan News : ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : रामदास सोरेन

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : रामदास सोरेन

राजनगर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

राजनगर . प्रखंड के पांडुगितीज गांव में रथ मेला के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी, कृष्णा बास्के, समाजसेवी कालीपद सोरेन शामिल हुए. मौके पर रामदास सोरेन ने कहा कि खेल प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी छिपी हुई है. खेल को अनुशासन के साथ खेलें. खेल में भी रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. सरकार की ओर से भी खिलाड़ियों को नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है. सांसद जोबा माझी ने कहा कि सरकार की ओर से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुब्रतो कप के माध्यम से खेल का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी खेलने के लिए खेल का मैदान उपलब्ध कराने के लिए पोटो हो खेल का मैदान निर्माण किया जा रहा है. इस अवसर पर केन्द्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, दुर्गा लाल मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत, भक्तू मार्डी, सुबल महतो, रिंकु राउत, विश्वनाथ मुर्मू, धीरेन बास्के आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola