Seraikela News : घर क्षतिग्रस्त कर भाग रहा बालू लदा ट्रैक्टर पुल से गिरा

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

चालक ने वाहन से कूदकर बचायी जान

विज्ञापन

चौका.

तिरुलडीह के कारकीडीह खोखरो पुल से बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गिर गया. वहीं ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचायी. घटना रविवार दोपहर 3.30 बजे की है. ट्रैक्टर कारकीडीह सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू उठाव कर आ रहा था. इसी दौरान कारकीडीह गांव में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. भागने के क्रम में खोखरो पुल पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे पलटकर पुल के नीचे खायी में गिर गया. हालांकि, चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचायी. इससे एक बड़ा हादसा टल गया.

ईचागढ़ व तिरुलडीह में धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू का खनन

ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी से हर दिन ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. बालू का उठाव कर जगह-जगह जंगल व झाड़ियों में अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है. वहीं जारगोडीह, बीरडीह, बामुनडीह रायडीह, हाड़ात से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. वहीं तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी घाट सपादा, सपारुम पैलोंग, कारकीडीह से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. इधर, चांडिल डैम का पानी घटते ही जितिलबुरु, हाड़ात व तिरुलडीह के सपादा, कारकीडीह में दिनरात ट्रैक्टर से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. इसे रोकने में ईचागढ़ व तिरुलडीह पुलिस नाकाम साबित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola