सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित डोडा के साथ छोटा वैन जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जब्त डोडा, Pic Credit- हिमांशु गोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saraikela Police Action: सरायकेला के तिरुलडीह थाना पुलिस ने चांडिल में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा से भरे छोटा हाथी वैन को जब्त किया है. वाहन पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गए.

विज्ञापन

चांडिल, हिमांशु गोप (सरायकेला-खरसावां): सरायकेला के तिरुलडीह थाना पुलिस ने सोमवार को कूदा–चौड़ा सड़क मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित डोडा से भरे एक छोटा हाथी वैन को जब्त किया. वाहन में भारी मात्रा में डोडा भरकर पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. हालांकि, वाहन चालक और डोडा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर वाहन और बाइक जब्त की

थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी. इसी दौरान ईचागढ़ की ओर से आ रहा लाल रंग का छोटा हाथी संदिग्ध नजर आया. वाहन पर तिरपाल ढका हुआ था और उसके सामने एक बाइक सवार रेकी कर रहा था. जिसके बाद पुलिस को शक होने पर पीछा किया गया. कूदा–चौड़ा मार्ग के सुनसान इलाके म��ं पहुंचने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक और बाइक सवार मौके से फरार हो गए. पुलिस ने छोटा हाथी और रेकी में शामिल बाइक को जब्त कर लिया. वाहन में 8 से 10 बोरियों में भरा हुआ डोडा पाया गया.

Also Read: Jharkhand Politics: बच्चों की मौत पर भी राजनीति कर रही बीजेपी, बाबूलाल मरांडी पर बरसे झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय

तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वाहन और बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वाहन का विवरण निकाला जा रहा है ताकि इस तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. उन्होंने कहा, “अवैध शराब और नशा कारोबार के खिलाफ तिरुलडीह पुलिस लगातार अभियान चला रही है. किसी भी तस्कर को छोड़ा नहीं जाएगा.”

Also Read: जमशेदपुर में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी गाड़ियों में अचानक लगी आग, चार जलकर खाक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola