Seraikela Kharsawan News : सरायकेला में जनवरी और फरवरी में 35 सड़क दुर्घटनाओं में 26 लोगों की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : सरायकेला में जनवरी और फरवरी में 35 सड़क दुर्घटनाओं में 26 लोगों की हुई मौत

डीसी ने बारिश से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने, ब्लैक स्पॉट सुधार, रिफ्लेक्टर और साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिये

विज्ञापन

सरायकेला. डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और जर्जर सड़कों के दुरुस्त कार्यों की समीक्षा की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सड़क सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट पेश करते हुए जनवरी 2026 में हुई 20 दुर्घटनाओं में 15 और फरवरी 2026 में हुई 15 दुर्घटनाओं में 11 मौतों की जानकारी दी. बैठक में 18 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए और उनके सुधार के लिए कार्रवाई की जा रही है.

बारिश से पहले सभी सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा करें :

डीसी ने एनएच 32, एनएच 33, एनएच 18 सहित अन्य सड़कों पर चल रहे पुलिया एवं सड़क मरम्मत कार्यों की जानकारी ली और वर्षा ऋतु से पूर्व इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों पर नियमित पानी छिड़काव करने और संभावित दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कराने के लिए पुलिस को भी निर्देशित किया.

जेआरडीसीएल को कार्यशैली में सुधार का निर्देश :

डीसी ने जेआरडीसीएल द्वारा संचालित सरायकेला-चौका सड़क मरम्मति कार्य की समीक्षा करते हुए समयसीमा में कार्य पूरा करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुधार लाने का निर्देश दिया.

एनएच में रिफ्लेक्टर और साइनेज बोर्ड लगाएं :

बैठक में राष्ट्रीय और प्रमुख सड़कों पर रिफ्लेक्टर, बड़े साइनेज बोर्ड, हाई मास्ट लाइट, सीसीटीवी, रंबल स्ट्रिप, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और अन्य सुरक्षा उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए गए. डीसी ने सभी थाना प्रभारियों को नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” अभियान प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त (आदित्यपुर) रवि प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, चांडिल एशडीओ विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव, डीटीओ गिरिजा शंकर महतो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola