Seraikela Kharsawan News : दहेज के लिए पत्नी को छड़ से पीटा केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : दहेज के लिए पत्नी को छड़ से पीटा केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास

महिला का आरोप- गुप्तांग में बोतल घुसाया, भागकर बचायी जान

विज्ञापन

चांडिल. सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में दहेज के लिए महिला के साथ क्रूरता का मामला आया है. पीड़िता ने सरायकेला प्रखंड की मुडकुम पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश गागराई के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनायी. महिला ने थाना में पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस जांच में जुट गयी है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में आनंद महतो के साथ हुई. उसके दो छोटे बच्चे हैं. शादी के बाद से पति प्रताड़ित करता था. 4 मार्च (होली) की रात करीब 11 बजे पति ने लोहे की छड़ से बेरहमी से पिटाई की. पति ने महिला के गुप्तांग में बोतल घुसा दी. शरीर पर केरोसिन तेल डालकर जलाने का प्रयास किया. महिला ने किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंच गयी.

दोनों बच्चों को अपने पास रखा, कहा- दो लाख रुपये देकर ले जाओ

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके तीन और दो साल के बच्चों को जबरन अपने पास रख लिया है. धमकी दी है कि जब तक मायके से दो लाख रुपये नहीं लाएगी, तब तक बच्चों को नहीं सौंपा जायेगा. महिला ने इस साजिश में ससुर अतुल महतो, सास सतबामा महतो और मामा ससुर जलधर महतो पर भी मारपीट और सहयोग का आरोप लगाया है.

पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट :

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola