ePaper

Women's Day: सरायकेला में छऊ नृत्य की नई पौध तैयार कर रहीं कुसमी पटनायक, कई शहरों में दे चुकी हैं प्रस्तुति

Updated at : 08 Mar 2026 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
Womens Day

सरायकेला में बच्चियों को छऊ नृत्य सिखातीं कुसमी पटनायक (गुलाबी टीशर्ट में). फोटो: प्रभात खबर

Womens Day: सरायकेला की महिला छऊ इंस्ट्रक्टर कुसमी पटनायक पिछले तीन साल से घर पर प्रशिक्षण केंद्र चलाकर बच्चियों को छऊ नृत्य सिखा रही हैं. छह साल की उम्र से इस कला से जुड़ी कुसमी देश के कई शहरों में प्रस्तुति दे चुकी हैं और महिलाओं को भी छऊ से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Womens Day: झारखंड में सरायकेला की महिला छऊ इंस्ट्रक्टर कुसमी पटनायक सरायकेला शैली छऊ की नई पौध तैयार कर रही हैं. वह यह काम पिछले तीन सालों से कर रही हैं. अपने ही घर पर छऊ प्रशिक्षण केंद्र खोलकर बच्चियों को छऊ की ककहरा सीखा रही हैं. देश के विभिन्न शहरों में खुद नृत्य प्रस्तुत कर चुकी कुसमी ने महज छह साल की उम्र में इस कला को आत्मसात कर लिया था.

10 साल की उम्र से प्रस्तुति दे रही हैं कुसमी

कुसमी पटनायक ने महज 10 साल उम्र से उन्होंने प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था. कुसमी रांची, जमशदेपुर, देवघर के अलावे केरल, अंडमान निकोबार, हरियाणा, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और गोवा सहित देश के दर्जनों शहरों में छऊ नृत्य प्रस्तुत कर चुकी हैं.

मामा से सीखीं छऊ नृत्य

कुसुमी ने बताया कि उन्होंने अपने मामा और राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के तत्कालीन निदेशक तपन पटनायक को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छऊ नृत्य करते देखा. उन्होंने बताया कि उनके मामा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिले. उन्हें देखकर ही कुसुमी पटनायक के अंदर भी छऊ नृत्य सीखने की लालसा जगी. इसके बाद उन्होंने अपने मामा को गुरु बना लिया और उनके निर्देशन में छऊ नृत्य सीखी.

इसे भी पढ़ें: Women’s Day 2026: कोयले के काले गुबार और भारी मशीनों के बीच ‘ब्लैक डायमंड’ तराश रही हैं ये 4 महिलाएं

नृत्य की दूसरी विधा में भी पारंगत हैं कुसमी

कुसमी पटनायक न केवल छऊ नृत्य ही जानती हैं, बल्कि वह राधा-कृष्ण, चंद्रभागा, हर पार्वती के साथ-साथ परिखंडा नृत्य में भी पारंगत है. तीन साल पहले वह घर पर अपना प्रशिक्षण केंद्र खोलकर बच्चों को छऊ सीखा रही हैं. कुसमी ने बताया कि वह इस कला को दूसरों को भी सीखना चाहती हैं, विशेषकर महिलाओं को, ताकि महिलाएं भी छऊ के क्षेत्र में आगे आ सकें. इसलिए प्रशिक्षण केंद्र में वह महिलाओं को छऊ नृत्य सिखा रही हैं.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में 952.50 रुपये में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2031 रुपये

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola