Seraikela Kharsawan News : कुड़माबेड़ा में आधी रात घुसे हाथी, वन विभाग और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

ईचागढ़ : हाथियों की मौजूदगी से पूरी रात दहशत का माहौल रहा

विज्ञापन

चांडिल/चौका. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर (कुड़माबेड़ा) गांव में रविवार की देर रात हाथियों के एक झुंड के पहुंचने से हड़कंप मच गया. हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में पूरी रात भय और दहशत का माहौल व्याप्त रहा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने में सफलता पायी. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड देर रात गांव के करीब पहुंच गया. अपनी जान और मवेशियों की सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने पूरी रात जागकर बितायी. किसानों को सबसे अधिक चिंता अपनी फसलों की है, जिसे हाथियों का झुंड अक्सर तबाह कर देता है. कई परिवारों ने सुरक्षा के लिहाज से अपने पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है.

झुंड से बिछड़े हाथी से खतरा, ग्रामीण परेशान

हालांकि झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि झुंड से अलग होकर एक हाथी अब भी आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है. वन विभाग ने माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें और हाथी दिखने पर उसे छेड़ने के बजाय तुरंत इसकी सूचना वन कर्मियों को दें. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में निरंतर गश्त और सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola