Seraikela Kharsawan News : साइबर ठगों ने सरायकेला डीसी के नाम पर बनायी फर्जी फेसबुक आइडी, प्राथमिकी दर्ज
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 May 2025 11:10 PM
जिला प्रशासन ने किया सर्तक, फ्रेंड रिक्वेस्ट या आर्थिक सहयोग की मांग होने पर रिपोर्ट करें
सरायकेला. साइबर अपराधी ठगी के लिए नये-नये हथकंडा अपना रहे हैं. साइबर अपराधियों ने सरायकेला-खरसावां जिले के डीसी के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाया है. इससे जिलेवासियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट (दोस्त बनाने) भेजा जा रहा है. उक्त प्रोफाइल से असामान्य संदेश प्राप्त हो रहे हैं.
साइबर अपराधी ऐसा करके आम लोगों को गुमराह कर ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे साइबर अपराधियों से सावधान रहने की जरूरत है. इस संबंध में डीसी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है. अगर किसी को फर्जी आइडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या किसी प्रकार का संदेश प्राप्त होता है, तो तुरंत रिपोर्ट कर ब्लॉक करें. किसी प्रकार के आर्थिक सहयोग या अन्य मांगों को नजरअंदाज करें, क्योंकि यह साइबर धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है. इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दोषियों को चिह्मिन करते हुए सख्त कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










