चांडिल के पालना डैम में डूबा हिंदीपीढ़ी का विशाल तिर्की, रांची से 8 दोस्त गये थे घूमने

युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस. गोल घेरे में विशाल तिर्की के 3 दोस्त. फोटो : प्रभात खबर
Ranchi Youth Drowned in palna Dam: झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से पालना डैम घूमने के लिए 8 युवक गये थे. इनमें से एक की डैम में डूबने से मौत हो गयी. ये लोग चांडिल के पालना डैम के पास वॉलीबॉल खेल रहे थे. इसी दौरान बॉल डैम में चला गया. बॉल लाने के लिए विशाल तिर्की ने डैम में छलांग लगा दी. वह गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गयी.
Ranchi Youth Drowned in palna Dam| चांडिल (सरायकेला-खरसावां), हिमांशु गोप : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत पालना डैम के सितुकोचा में डूबने से एक सैलानी की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम 4:30 बजे की है. मृतक सैलानी की पहचान रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले विशाल तिर्की (27) के रूप में हुई है.
स्थानीय युवक की मदद से निकाला गया शव
सूचना मिलने पर चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ पालना डैम सितुकोचा पहुंचे. स्थानीय युवक की मदद से डैम में डूबे विशाल तिर्की के शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी.
Ranchi Youth Drowned: रांची से घूमने आये थे 8 दोस्त
पुलिस ने बताया कि रांची के हिंदपीढ़ी से विशाल तिर्की समेत 8 दोस्त पालना डैम की खुबसूरत वादियों को देखने के लिए आये थे. दिन भर पालना डैम, हेंसाकोचा स्थित सोना झरना जलप्रपात क्षेत्र में घूमे. इसके बाद पालना डैम के सितुकोचा पर खा-पीकर सभी दोस्त मिलकर वॉलीबॉल खेल रहे थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वॉलीबॉल लाने के लिए डैम में कूदा और डूब गया
वॉलीबॉल खेलने के दौरान उनकी गेंद डैम के पानी में चली गयी. वॉलीबॉल को निकालने के लिए विशाल तिर्की डैम के पानी में कूद गयी. छलांग लगाने के बाद वह डैम की गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. विशाल तिर्की मोटर गराज में मिस्त्री का काम करता था.
इसे भी पढ़ें
आफताब मामले में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने भेजा जेल, इरफान समेत 4 पर मुकदमा दर्ज
तीसरी सोमवारी से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 2.70 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल
झारखंड में सक्रिय है मानसून, निम्न दबाव का बना क्षेत्र, 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Weather Alert: झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




