झारखंड में सक्रिय है मानसून, निम्न दबाव का बना क्षेत्र, 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है. लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है. कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं. ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि सोमवार 28 जुलाई 2025 को मौसम कैसा रहेगा. आप भी आज ही जान लीजिए कल के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और मानसून ट्रफ भी गुजर रहा है. इसके असर से झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और वर्षा के साथ-वज्रपात होने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड से गुजर रहा है मानसून ट्रफ

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. उन्होंने कहा कि मानसून ट्रफ और निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

Kal Ka Mausam: गरज के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि 28 जुलाई को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. इन इलाकों में वर्षा के साथ कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है, जिसकी वजह से लोगों को सावधान और सतर्क रहना होगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में 70 से 110 मिमी तक बारिश संभव

उन्होंने बताया कि गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद जिले में सोमवार को कुछ जगहों पर (70 से 110 मिलीमीटर तक वर्षा) हो सकती है. उन्होंने कहा कि राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झींकपानी में हुई सबसे अधिक 74.4 मिमी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 74.4 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पाकुड़ में 35.9 डिग्री सेंटीग्रेड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रहा.

झारखंड में सामान्य से 56 फीसदी अधिक वर्षा

झारखंड में अब तक 727 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 1 जून से 27 जुलाई के बीच के सामान्य वर्षापात 467.4 मिलीमीटर से 56 प्रतिशत अधिक है. पाकुड़, गोड्डा और देवघर 3 ऐसे जिले हैं, जहां मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है.

पूर्वी सिंहभूम में 1274.2 मिमी बरसा मानसून

झारखंड में अब तक सबसे ज्यादा 1274.2 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है. रांची में 1033.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. पश्चिमी सिंहभूम में 916.6 मिलीमीटर, डालटनगंज में 863.2 मिलीमीटर और बोकारो थर्मल में 770.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से अधिक है. पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में दोगुना से अधिक वर्षा हुई है.

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने वर्षों से लंबित केस में सुनाया फैसला, 10 लोगों से जुड़ा है मामला

बसिया के ओमप्रकाश साहू की मत्स्य क्रांति के मुरीद पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में कही बड़ी बात

Weather Alert: झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Weather Forecast: झारखंड से गुजर रहा मानसून ट्रफ, 31 जुलाई तक होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola