Weather Forecast: झारखंड से गुजर रहा मानसून ट्रफ, 31 जुलाई तक होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

झारखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर. फोटो : प्रभात खबर
Weather Forecast: मानसून ट्रफ झारखंड से गुजर रहा है. इसके असर से प्रदेश में लगातार मानसून की बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने बताया है कि 31 जुलाई तक झारखंड के लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. कहा गया है कि कुछ जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.
Weather Forecast: मानसून ट्रफ झारखंड के रास्ते बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से आने वाले दिनों में झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई है. सबसे अधिक 192.6 मिमी वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में हुई.
तीन जिलों में नदियां उफान पर
लगातार हो रही बारिश की वजह से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में नदियां उफान पर हैं. नदी के किनारे बसे निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं. लोग परेशान हैं. नदियों पर बने पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है, तो अंडरपास जलमग्न हो गये हैं, जिससे लोगों का उधर से आना-जाना मुश्किल हो गया है. वहीं, साहिबगंज जिले में भी बाढ़ के आसार हैं.
Weather Forecast: 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 31 जुलाई तक बारिश होती रहेगी. कुछ जगहों पर गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश होने का भी अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. कहा है कि 27 और 28 जुलाई को झारखंड में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वर्षा के साथ वज्रपात हो सकती है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
29 जुलाई को पूर्वी और दक्षिणी झारखंड में भारी बारिश
29 जुलाई को पूर्वी और दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इसी दिन कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. वज्रपात भी हो सकता है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
पूर्वी झारखंड में 30 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट
30 जुलाई को उत्तरी एवं पूर्वी झारखंड में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर मेघ गरजेंगे और तेज हवाएं चलेंगीं. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. 31 जुलाई को भी झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बारिश से सरायकेला-खरसावां की 5 नदियां उफान पर, संजय नदी का पुल डूबा, देखें PHOTOS
5 दिन झारखंड के उच्चतम तापमान में नहीं होगा बदलाव
इधर, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के पास कोवाली में बारिश से कच्चा मकान ढहा, 2 महिलाएं दबीं, बेटी की मौत, मां गंभीर
झारखंड में अब तक 717.2 मिलीमीटर बरसा मानसून
मानसून के इस सीजन में झारखंड में अब तक 717.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. यह सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक है. राज्य में 1 जून से 26 जुलाई तक 455.9 मिलीमीटर वर्षा को मानसून के सीजन में सामान्य वर्षा माना जाता है. पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, रांची और सरायकेला-खरसावां जिलों में सामान्य से 100 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : कांट्रैक्टर से लेवी लेने आये PLFI के 2 उग्रवादी गिरफ्तार, नकद और बाइक जब्त
पूर्वी सिंहभूम में अब तक सबसे ज्यादा 1273.8 मिमी वर्षा
पूर्वी सिंहभूम में 1273.8 मिलीमीटर, रांची में 1028.1 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम में 914.1 मिलीमीटर, डालटनगंज में 859.4 मिलीमीटर और सरायकेला खरसावां जिले में 968.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है. सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
रांची में 30 जुलाई तक होती रहेगी बारिश
झारखंड की राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 27 जुलाई से 30 जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. हर दिन एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि जिले का अधिकतम और तापमान 28 और 29 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच, तो न्यूनतम तापमान 23 और 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें
हेमंत सोरेन सरकार पर अमर बाउरी का बड़ा हमला- मदर टेरेसा क्लिनिक के नाम पर धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी
सरायकेला-खरसावां में स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने किया अलर्ट
खरसावां के दलाईकेला गांव में मची चीख-पुकार, नहाने गये 4 युवक नाले में डूबे
JJMP के 3 हार्डकोर उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




