ePaper

झारखंड में बारिश से सरायकेला-खरसावां की 5 नदियां उफान पर, संजय नदी का पुल डूबा, देखें PHOTOS

Updated at : 26 Jul 2025 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Flood in Seraikela-Kharsawan Sona River

सोना नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा पानी. आवागमन हुआ बाधित. फोटो : प्रभात खबर

Flood in Seraikela-Kharsawan: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसकी वजह से जिले की 5 नदियां उफान पर हैं. कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. संजय नदी पुल के ऊपर से बह रही है. जिले में कई जगहों पर बने अंडरपास में जलजमाव हो गया है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं. PHOTOS यहां देखें.

विज्ञापन

Flood in Seraikela-Kharsawan| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. खरसावां से गुजरने वाली सोना नदी, संजय नदी, सुरु नदी और शंख नदी उफान पर हैं. सरायकेला से गुजरने वाली खरकई नदी भी पूरे उफान पर है. संजय नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है.

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर खापरसाई गांव के पास डूबा संजय नदी पर बना पुल. फोटो : प्रभात खबर

खापरसाई गांव के पास संजय नदी का पुल डूबा

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर खापरसाई गांव के पास स्थित संजय नदी का पुल डूब गया है. पुल के 4 फीट ऊपर से नदी का पानी बह रहा है. इसकी वजह से सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से खरसावां-कुचाई का संपर्क कट गया है. लोग मार्ग बदलकर आमदा-बड़बिल के रास्ते सरायकेला पहुंच रहे हैं.

लगातार बारिश से निचले हिस्से में घुसा खरकई नदी का पानी. फोटो : प्रभात खबर

सोना नदी पर बने पुल के 3 फुट ऊपर बह रहा पानी

सोना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ऊपरी पुल भी डूब गया है. पुल के 3 फुट ऊपर पानी बह रहा है. खरसावां-सीनी मुख्य मार्ग पर संतारी के पास सोना नदी का पुल डूब गया है. कुचाई कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास भी सोना नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है.

लगातार बारिश से खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा. फोटो : प्रभात खबर

Flood in Seraikela-Kharsawan: खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा

सरायकेला में खरकई नदी के जल स्तर में काफी वृद्धि हो गयी है. खरकई पूरे उफान पर है. निचले स्थानों में नदी का पानी घुसने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बारिश से कच्चे मकान हुए क्षतिग्रस्त

लगातार बारिश से कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है. सरायकेला-खरसावां जिले में करीब आधा दर्जन कच्चे मकानों के गिरने की खबर है. भारी बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

लगातार बारिश से खरसावां में जमींदोज हुआ घर. फोटो : प्रभात खबर

सरायकेला-खरसावां-कुचाई में लगातार हो रही बारिश

पिछले कई दिनों से सरायकेला-खरसावां-कुचाई में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. शुक्रवार की रात क्षेत्र में काफी अधिक बारिश हुई है. लगातार बारिश के कारण लोग परेशान हैं. बारिश के कारण बिजली की आंख-मिचौनी भी दिन रात जारी है.

खरसावां-बडाबांबो मार्ग पर खराबडीह गांव के पास मुख्य सड़क पर शंख नदी का पानी. आवागमन बाधित. फोटोे : प्रभात खबर

खमारडीह में शंख नदी उफान पर, आवागमन बाधित

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कुचाई खमारडीह-बड़ाबाम्बो मुख्य सड़क पर परिचालन पूरी तरह ठप है. खमारडीह गांव के समीप शंखनदी पूरी तरह उफान पर है. लगातार बारिश होने से खतरा बढ़ सकता है. खमारडीह रेलवे पुलिया के समीप नदी तेज बहाव से सड़क पर पानी जमा हो गया है. शुक्रवार रात की बारिश से अंडरपास पुल पर पानी भर गया है. इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है.

कुदासिंगी रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी. लोग परेशान. फोटो : प्रभात खबर

कुदासिंगी रेलवे अंडरपास पुल पर भरा बारिश का पानी

राजखरसावां-चाईबासा रेलमार्ग के कुदासिंगी रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. अंडरपास में 3 से 4 फीट पानी भरने से पैदल और बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं. इस दौरान वाहन पानी में बंद हो जा रही है. रेलवे विभाग ने विभिन्न जगहों पर अपने क्रॉसिंग गेट को हटाकर आवागमन के लिए अंडरपास पुल बनवाये हैं. कुदासिंगी में बने अंडरपास में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जो राहगीरों की परेशानी का कारण है.

इसे भी पढ़ें

JJMP के 3 हार्डकोर उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

खरसावां के दलाईकेला गांव में मची चीख-पुकार, नहाने गये 4 युवक नाले में डूबे

जमशेदपुर के पास कोवाली में बारिश से कच्चा मकान ढहा, 2 महिलाएं दबीं, बेटी की मौत, मां गंभीर

RIMS News : रिम्स निदेशक बोले- फेंका-फेंकी नहीं चलेगी, हर हाल में हो मरीजों का इलाज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola