Saraikela News : आस्था व भक्ति का दिखा संगम

Updated at : 29 Jan 2025 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News : आस्था व भक्ति का दिखा संगम

खरसावां. काली मंदिर परिसर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन

खरसावां.खरसावां के काली मंदिर के परिसर में मंगलवार को गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से 28 से 31 जनवरी तक चार दिवसीय शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. मंगलवार को खरसावां में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 555 महिलाएं शामिल हुईं. पीले रंग की साड़ी पहनी महिलाओं ने सोना नदी से पवित्र जल भरकर कलश को लेकर खरसावां के बाजारसाही, पतिसाही, कुम्हारसाही, बेहरासाही मुहल्लों का भ्रमण किया. तत्पश्चात काली मंदिर सामुदायिक भवन में स्थापित किया. झंडा लगा कर पूजा-अर्चना की गयी.

ज्योति कलश रथ पर वेदमाता गायत्री की पूजा, आरती उतारी गयी

यात्रा के दौरान ज्योति कलश रथ पर वेदमाता गायत्री की प्रतिमा पर पूजा की गयी. इसके बाद मुहल्लों में लोगों ने वेदमाता गायत्री की आरती उतारी. कलश यात्रा के दौरान आस्था व भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र के गुजायमान था. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई. शांतिकुंज (हरिद्वार) के वरिष्ठ प्रतिनिधि राजकुमार के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी शंभुनाथ अग्रवाल, ट्रस्टी बसंती दीदी, ट्रस्टी राजेश कुमार साहू, अखंड समन्वयक तिलक महतो, अनिल प्रधान, मनोज प्रधान, विभीषण प्रधान, मुना महाराणा समेत अन्य लोग शामिल हुए.

ध्यान साधना, प्रज्ञा योग समेत प्रवचन का होगा आयोजन

मंगलवार को शाम छह बजे से आदि शक्ति गायत्री-युगशक्ति गायत्री विषय पर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 29 से 31 जनवरी तक प्रत्येक दिन सुबह छह बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. 29 जनवरी को सुबह 8 बजे देव पूजन कर गायत्री महायज्ञ की शुरुआत की जायेगी. दोपहर दो बजे संगठनात्मक स्वरूप पर कार्यकर्ता गोष्ठी, संध्या छह बजे नारी जागो-स्वयं को पहचानो विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. 30 जनवरी की सुबह संस्कार परंपरा के तहत गायत्री महायज्ञ समेत विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया जायेगा. शाम छह बजे राष्ट्र समर्थ व सशक्त कैसे बने ? विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान सप्त आंदोलन, दीप महायज्ञ व नशा निवारण संकल्प का आयोजन किया जायेगा. 31 जनवरी की सुबह आठ बजे गायत्री यज्ञ को पूर्णाहुति दी जायेगी. साथ ही विभिन्न विषयों पर प्रवचन भी होगा.गुरुदीक्षा, विद्यारंभ, यज्ञोपवित, विवाह, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन संस्कार होंगेगुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की ओर से चलाये जा रहे विश्वव्यापी अभियान के तहत नारी शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. चार दिवसीय अनुष्ठान के दौरान गुरुदीक्षा, विद्यारंभ, यज्ञोपवित, विवाह, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन आदि संस्कार नि:शुल्क कराये जायेंगे. इसमें धर्म, मानवता, इंसानियत एवं सभी समस्याओं का समाधान का रास्ता बताया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola