Seraikela Kharsawan News : योजनाओं से जोड़कर पीवीटीजी को सशक्त बनाने की कवायद शुरू
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 May 2025 11:54 PM
योजनाओं से जोड़कर पीवीटीजी को सशक्त बनाने की कवायद शुरू
खरसावां.कुचाई प्रखंड की अरुवां पंचायत के जोड़ासरजम गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से सीधा जोड़ा गया. साथ ही अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की ओर से चलायी जा रही योजना की जानकारी दी गयी. कुचाई बीडीओ साधु चरण गागराई ने लोगों से जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पीवीटीजी समुदायों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे है. आदिम जनजाति समुदाय के लोगों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है. इन समूह के लोगों के स्वरोजगार, स्वास्थ्य, आधार पंजीकरण, अधोसंरचना और आवास योजनाओं में कार्य किया जा रहा है.
जोड़ासरजम गांव के पीवीटीजी परिवारों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ:
शिविर में कुचाई के जोड़ासरजम गांव के पीवीटीजी परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया. इसके तहत सात लाभुकों को आवास योजना से जोड़ा गया. स्कूल से ड्रॉप आउट एक बच्चे का स्कूल में पुन नामांकन कराया गया. एक बिरहोर परिवार को वन पट्टा दिया गया. साथ ही जोड़ासरजम बस्ती को सड़क संपर्क से भी जोड़ दिया गया. बस्ती के सभी 17 घरों तक पाइपलाइन से जलापूर्ति करने के साथ बिजली की सुविधा भी दी जा रही है. डाकिया योजना के तहत घरों तक खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है.शिविर में ये थे मौजूद :
जोड़ासरजम में लगाये गये विशेष शिविर में मुख्य रूप से मुखिया सरस्वती मिंज, पंचायत सचिव रूपा कुमारी, जेएसएलपीएस के बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीसीओ निर्मल लकड़ा, बीडब्ल्यूओ दीपनाथ मार्डी, आवास के बीसी वीणा बांकिरा, पंकज कुम्हार, जेइ सुमित कवि, रामराय हेंब्रम, बीएएचओ डॉ मोनिका मार्डी, एलएस बेलमती जोंको, अंचल निरीक्षक महेंद्र नायक, सुनीता सिंह समेत विभिन्न विभागों के कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.
केंद्रीय टीम ने की पीएम जनमन अभियान की समीक्षा
कुचाई प्रखंड के जोड़ासरजम में बुधवार को केंद्रीय टीम ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत किये गये कार्यों की जानकारी ली. कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लोगों के लिए क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की. गांव के बिरहोर समुदाय के लोगों से संवाद किया. टीम ने बिरहोर परिवारों से रूबरू होकर वर्तमान स्थिति से अवगत हुई. पीएम जनमन महाअभियान से गांव के पीवीटीजी समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में आ रहे बदलाव की कहानी की वीडियोग्राफी की. मौके पर चंदन साहु, रणधीर मिश्रा, बीडीओ साधु चरण देवगम समेत सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










