Seraikela Kharsawan News : अब डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा टाटा, सरायकेला में ही मिलेगी मुफ्त सेवा
Author Akash
Updated:
विज्ञापन
सरायकेला सदर अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क डायलिसिस सुविधा
विज्ञापन
सरायकेला.
अब किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस के लिए जमशेदपुर के एमजीएम या किसी निजी अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही भारी-भरकम खर्च उठाना पड़ेगा. सरायकेला सदर अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू हो चुकी है, जहां मरीज निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं. जानकारी के अभाव में कई मरीज अभी भी जमशेदपुर में डायलिसिस करवा रहे हैं, जिससे उन्हें न केवल अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ रहा है, बल्कि समय भी बर्बाद हो रहा है. अस्पताल प्रबंधक संजीत राय ने बताया कि डायलिसिस सेवा पहले से शुरू है, लेकिन जानकारी न होने की वजह से बहुत कम मरीज लाभ ले पा रहे हैं. वर्तमान में केवल एक मरीज का ही अस्पताल में डायलिसिस हो रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सदर अस्पताल की निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं. उन्होंने यह भी कहा कि केवल सरायकेला ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिला पश्चिम सिंहभूम से आने वाले मरीजों का भी डायलिसिस यहां किया जायेगा.अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू
सरायकेला सदर अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड की सेवा भी उपलब्ध है. यह सुविधा जनजाति वर्ग, गरीब मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क है, जबकि सामान्य मरीजों के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है. अल्ट्रासाउंड के लिए भी अब लोगों को जमशेदपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










