दलमा के घने जंगल में मिला इंसास, हथियार और गोला-बारूद छिपे होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सर्च ऑपर्शन में शामिल जवान

दलमा के जंगलों में सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक इंसास राइफल बरामद हुई है, इलाके में तलाशी तेज कर दी गई है.

विज्ञापन

चांडिल: कोल्हान समेत दलमा के जंगलों में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान दलमा के जंगल से एक इंसास राइफल बरामद होने की सूचना है. हथियार मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है. जंगल में भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामान छिपाये जाने की संभावना जतायी जा रही है.हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है.

रविवार से दलमा के जंगलों में शुरू किये गये अभियान में सुरक्षा बलों की कई टीमें शामिल हैं. जवान जंगल के दुर्गम इलाकों में लगातार पैदल सर्च कर रहे हैं. संदिग्ध स्थानों, झाड़ियों और संभावित नक्सली ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है. इसी दौरान टीम को जंगल में इंसास राइफल मिली.

हथियार मिलने के बाद बढ़ी सतर्कता

इंसास बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगल को घेरकर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. आशंका है कि नक्सलियों ने जंगल में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा हो सकता है. सुरक्षा बलों की टीमें संभावित ठिकानों को चिह्नित कर उनकी जांच कर रही हैं.

दलमा का जंगल भौगोलिक रूप से काफी दुर्गम और घना है. ऐसे में जवानों को अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है. अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को अन्य हथियार और गोला-बारूद मिलने की भी संभावना जतायी जा रही है.

लगातार कार्रवाई से नक्सलियों पर बढ़ रहा दबाव

कोल्हान और आसपास के जंगलों में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई जारी है. हाल के दिनों में भी पुलिस और सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. दलमा क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली गतिविधियों पर दबाव बढ़ा है. फिलहाल सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. अभियान समाप्त होने के बाद ही बरामद हथियार और अन्य सामान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola