नीमडीह : घाघरा नाला के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, एमजीएम रेफर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगी भीड़

नीमडीह क्षेत्र के घाघरा नाला के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रघुनाथपुर सीएचसी से एमजीएम रेफर किया गया है.

विज्ञापन

चांडिल : सरायकेला के नीमडीह क्षेत्र के घाघरा नाला के पास मंगलवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौक पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों की पहचान पाथरडीह निवासी सागर गोप (21), विष्णु गोप (19) और रामकमल गोप (45) के रूप में हुई है.

लिहोरिया से पूजा कर लौट रहे थे युवक

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, सागर और विष्णु पश्चिम बंगाल के लिहोरिया शिव मंदिर से पूजा कर अपनी बाइक से नीमडीह लौट रहे थे. वही, विपरित दिशा से आ रहे रामकमल गोप इंडिकेटर जलाकर सड़क पार कर रहे थे तभी दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने घायलों के रघुनाथपुर सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें एमजीएम रेफर किया गया.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola