बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ जीवन कौशल की जानकारी जरूरी : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

कुचाई प्रखंड सभागार में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का होता विमोचन

सरायकेला के कुचाई में स्वयं संवाद पुस्तक का विमोचन हुआ। इसमें बाल अधिकार, संरक्षण और बच्चों के समग्र विकास के लिए जीवन कौशल पर विशेष चर्चा की गई।

विज्ञापन

सरायकेला. टीआरसीएससी संस्था की स्वयं परियोजना के तहत मंगलवार को कुचाई प्रखंड सभागार में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन हुआ. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में हुई. पुस्तक का मुख्य विषय बाल अधिकार, बाल संरक्षण और बाल विकास के लिए जरूरी जीवन कौशल है. कार्यक्रम में पुस्तक के माध्यम से बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल भाषा में समाज तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. बीडीओ ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ जीवन कौशल की जानकारी भी जरूरी है.

बाल अधिकारों को लेकर जागरुकता जरूरी

स्वयं परियोजना के सलाहकार रजत मित्र और परियोजना समन्वयक गौरिका गिरि ने परियोजना के उद्देश्यों और पुस्तक की उपयोगिता की जानकारी दी. गौरिका ने कहा कि बाल अधिकार और बाल संरक्षण को लेकर समाज में जागरुकता बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है. बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए परिवार, विद्यालय, समुदाय और संस्थाओं के बीच समन्वय जरूरी है. कार्यक्रम में स्वयं परियोजना से जुड़े सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे. पुस्तक के विमोचन के साथ बाल अधिकार, संरक्षण और बच्चों में जीवन कौशल विकसित करने को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola