केरल में सजा धनुर्धरों का मेला: नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य आगाज, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों में भरा जोश

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2026 6:46 PM

विज्ञापन

तीर चलाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अर्जुन मुंडा, Pic Credit- Prabhat Khabar

National Archery Tournament: केरल के एर्नाकुलम में 3rd NTPC नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ है. मौके पर एएआई अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय तीरंदाजी की वैश्विक सफलता का मंत्र साझा किया.

विज्ञापन

National Archery Tournament, सरायकेला (शचींद्र कुमार दाश): केरल के एर्नाकुलम स्थित सेक्रेड हार्ट कॉलेज परिसर में गुरुवार को 3rd NTPC नेशनल रैकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन और विधायक टी.जे. विनोद, केरल तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोजन के.के., भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरीस पॉलोज उम्माचेरिल सहित कई गणमान्य अतिथि, खेल प्रशासक, प्रशिक्षक और देशभर से आए प्रतिभाशाली तीरंदाज उपस्थित थे.

अर्जुन मुंडा ने क्या कहा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी भारत की प्राचीन खेल परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है. यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि ध्यान, धैर्य, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं.

Also Read: चक्रधरपुर रेल मंडल के तालाबुरु में ट्रैक पर आया हाथियों का झुंड, ट्रैकमैन ने भागकर बचायी जान

जनजातीय क्षेत्रों में तीरंदाजी की अपार संभावनाएं : अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में तीरंदाजी की अपार संभावनाएं हैं और इन क्षेत्रों से निकलने वाले खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला है, जिसका सकारात्मक परिणाम यह है कि आज भारत विश्व आर्चरी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है. देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट और अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन से खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है.

केंद्र और राज्य सरकारें खेल की बुनयादी ढांचा को ठीक करने में लगी है: अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेल के क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी ढांचा को सुदृढ़ करने, प्रतिभाओं की पहचान करने में लगी हुई हैं. साथ ही साथ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और देशभर से आए खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. प्रतियोगिता के दौरान देश के शीर्ष तीरंदाज विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

Also Read: साहिबगंज में हड़ताल का बड़ा असर, बैंकों में 10 करोड़ से अधिक लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola