Seraikela Kharsawan News : अंडर-15 में खरसावां व अंडर-17 में कुचाई की टीम बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : अंडर-15 में खरसावां व अंडर-17 में कुचाई की टीम बनी विजेता

दो दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया. प्रतियोगिता के दूसरे दिन लिटिल चैंप का फाइनल मुकाबला सरायकेला प्रखंड और गम्हरिया प्रखंड के बीच खेला गया. इसमें सरायकेला की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में खरसावां ने सरायकेला को मात दिया. वहीं अंडर 17 के बालक वर्ग की प्रतियोगिता में कुचाई ने सरायकेला को हराकर विजेता बना. प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने सभी विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. डीइओ ने कहा कि आज के समय में शिक्षा जितनी आवश्यक है उतना ही जरूरी खेल भी है. खेलकूद से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है. वहीं खिलाड़ियों के अंदर टीम भावना भी विकसित होती है. मौके पर जिला ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने भी खिलाड़ियों को उनके खेल को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांत्वना जेना सहित कई शिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola