दो गैंगस्टर समेत पांच अपराधी गिरफ्तार, 4 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बड़े कांड को अंजाम देने के लिए एक हुए दो अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगनाओं समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 20 जिंदा गोलियों के साथ चार पिस्तौल व तीन मोटरसाइकिल बरामद किये गये.

Also Read: दरवाजा तोड़ घर में घुसे 8 अपराधी, 7 लाख के जेवरात और नकद लूटकर भागे
यह जानकारी जिले के एसपी एम अर्शी ने ऑटो कलस्टर सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में शनिवार को दी. इस अवसर पर एसडीपीओ राकेश रंजन व धीरेन बंका उपस्थित थे. एसपी श्री अर्शी ने बताया कि पकड़े गये दो अपराधी सरगना में मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर का कलीम खान व कपाली का फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज शामिल है.
एसपी ने बताया कि दोना सरगना एक हो गये हैं और अपना वर्चस्व कायम करने तथा रंगदारी वसूली के साथ-साथ दहशत फैलाने के लिए किसी बड़े व्यापारी या राजनेता की हत्या करने की योजना बना रहे थे. इसकी भनक पुलिस को लग गयी और उनके मंसूबों को विफल कर दिया गया.
Posted By: Amlesh Nandan Sinha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए