Seraikela Kharsawan News : जामबनी गांव में घर के पास खेल रहे बच्चे को सांप ने काटा, मौत

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 19 May 2025 11:22 PM

विज्ञापन

जामबनी गांव में घर के पास खेल रहे बच्चे को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन

सरायकेला. राजनगर प्रखंड के जामबनी गांव में सोमवार को साढे़ छह वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि जामबनी गांव के सरदार गागराई का पुत्र प्रवेश गागराई घर के बाहर दोपहर में खेल रहा था. इसी क्रम में झाड़ियों में छिपे सांप ने उसके हाथ में काट लिया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को राजनगर सीएसची ले गये. जहां एंटीवेनम देने की बजाय चिकित्सकों ने बिना इलाज के सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद परिजन करीब दोपहर साढे़ तीन बजे सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

परिजन बोले-राजनगर सीएचसी में एंटीवेनम नहीं दिया गया :

परिजनों का आरोप है कि सांप काटने के बाद जब बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, तो पहले उसे राजनगर सीएचसी ले जाया गया. जहां बिना इलाज के ही सदर अस्पताल भेज दिया गया. परिजनों का कहना था कि अगर सीएचसी में एंटीवेनम दे दिया गया होता, तो उसकी जान बच सकती थी. मृतक की मां ने बताया कि राजनगर सीएचसी ले जाने पर बिना देखे ही सीधे सदर अस्पताल भेज दिया गया.

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल:

सांप काटने से बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मालूम हो कि जिले में दो दिनों दो लोगों की सांप के काटने से मौत हो चुकी है. रविवार को खरसावां के तेंतुलटांड़ गांव में सांप काटने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गयी थी, वहीं दूसरे दिन राजनगर में बच्चे ने दम तोड़ दिया.

ट्रेन से कटकर व्यक्ति की गयी जान

चक्रधरपुर रेलमंडल के राजखरसावां-महालीमुरुप रेलवे स्टेशन के अपलाइन पर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना राजखरसावां-महालीमुरुप रेलवे स्टेशन के बीच पोड़ाडीह गांव के पास अप लाइन पर पोल नं 289/3 और 289/5 के बीच हुई. इसके बाद खरसावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. आस-पास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया. लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. पुलिस को मृतक के पॉकेट से किसी तरह की कागजात या पहचान से संबंधित आइ कार्ड भी नहीं मिली. मृतक का पूरा शरीर दो टुकड़ों में बंटा हुआ था. पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जतायी है. हालांकि खरसावां पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola