Seraikela Kharsawan News : खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से टकरायी बाइक, एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से टकरायी बाइक, एक की मौत, तीन घायल

चौका-कांड्रा मार्ग की खूंटी घाटी के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

चौका. चौका-कांड्रा सड़क मार्ग स्थित खूंटी घाटी में खड़े ट्रक से टकरा कर बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चांडिल के नारगाडीह निवासी कृष्ण टुडू (16) के रूप में की गयी. वहीं पीछे बैठे सुनाराम किस्कु के अलावा दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये. सुनाराम किस्कु का इलाज टीएमएच में चल रहा है. घटना मंगलवार सुबह 4 बजे की है. सड़क दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस घटनास्थल पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल ले आयी. इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में कृष्ण टुडू ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, एक बाइक में चार युवक सवार होकर चौका जा रहे थे. इसी दौरान पहले से ब्रेक डाउन में खड़े ट्रक को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार कृष्ण टुडू, सुनाराम किस्कु गंभीर रूप से घायल हो गये. पीछे बैठे अन्य दो साथियों को हल्की चोट आयी है. इलाज के लिए ले जाते समय कृष्ण टुडू की मौत हो गयी. चारों युवक बांस डुंगरीडीह गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola