Seraikela Kharsawan News : ओडिशा के कलाकारों ने नृत्य व संगीत से बांधा समां, झूमे दर्शक

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : ओडिशा के कलाकारों ने नृत्य व संगीत से बांधा समां, झूमे दर्शक

खरसावां: काली मंदिर सामुदायिक भवन में बाहुड़ा रथयात्रा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में बाहुड़ा रथयात्रा की पूर्व संध्या पर नृत्य-संगीत का आयोजन किया गया. पुरी (ओडिशा) से आये शिल्पी इंटरटेनमेंट की टीम ने नृत्य नाटिका, गीत नाट्य, रथ पथ नाटक, सम्बलपुरी नृत्य पेश कर रथ यात्रा उत्सव को यादगार बना दिया. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये देवदासी गीत नाट्य विशेष आकर्षक का केंद्र रहा. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ की महिमा पर आधारित भजन की प्रस्तुति से शुरू हुई. इसके बाद कलाकारों ने ओडिसी नृत्य शैली पर आधारित आकर्षक नृत्य पेश किया. देवदासी गीत नाट्य में धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को दर्शाया गया.

संबलपुरी नृत्य पर झूमे दर्शक :

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पश्चिमी ओडिशा का प्रसिद्ध संबलपुरी व डालखाई नृत्य पेश कर दर्शकों को झुमाया. कलाकारों ने इसकी शुरुआत मां समलेई की आराधना के साथ की. कार्यक्रम में सुरजीत महापात्र, शिल्पी सुकन्या, प्रियंका महापात्र, पूजा माला, प्रितीसुधा नायक, मोनालिसा दा, विशाल नायक, सिमरन सामंतराय, प्रीति बेहरा, रुद्र बेहरा, अर्पिता दास आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली टीम को ओडिशा सरकार के ओड़िया भाषा, साहित्य व संस्कृति विभाग की ओर से विशेष रूप से खरसावां भेजा गया था. इस दौरान नंदू कुमार पाण्डेय, विप्लव कुमार पाणी, सुमन साथुआ, जगन्नाथ महतो, सपन मालाकार, शिवो नायक, अजीत कुंभकार, पंकज महतो, बैद्यनाथ मालाकार, बाबलू मोदक, जीत बाहन मंडल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola