Seraikela Kharsawan News : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की है रीढ़ कृषि, योजनाओं का लाभ लें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की है रीढ़ कृषि, योजनाओं का लाभ लें : डीसी

कृषि विभाग की बैठक में डीसी ने कहा- वैकल्पिक खेती पर जोर दें

विज्ञापन

सरायकेला. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में डीसी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली.

ग्रामस्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें

डीसी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए. कहा कि कृषि क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसके सशक्तीकरण के लिए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है. उन्होंने कहा कि बीसीओ, बीएओ, किसान मित्र, एटीएम, बीटीएम, लैंपस सदस्य, एफपीओ तथा जेएसएलपीएस के सीएलएफ और मार्केटिंग मैनेजर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामस्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसान उपजाऊ और लाभकारी खेती की ओर अग्रसर हो सकें.

मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर उन्नत फसलों का चयन करें

उपायुक्त ने किसानों को उन्नत बीज, कृषि यंत्र, उर्वरक, कीटनाशक अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. किसानों को उनके खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर उन्नत फसलों के चयन के लिए मार्गदर्शन दिया जाए, जिससे उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके. किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग से होने वाले लाभों की जानकारी देकर उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित करने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि जलवायु अनुकूल खेती, जैविक खेती तथा मिट्टी परीक्षण से संबंधित जानकारियों को लेकर प्रत्येक पंचायत में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें, ताकि किसानों में आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली के प्रति रुचि विकसित हो सके. बैठक में रीना हांसदा, मनीषा टोप्पो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola