Seraikela News : घर में घुसा कोबरा, डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला गया

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

घर में घुसा कोबरा, डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला गया

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला थाना के बड़बिल के समीप बीरचंद्रपुर गांव निवासी विजय परिहारी के घर में कोबरा सांप घुस गया. सांप को देखकर अफरा-तफरी मच गयी. घरवालों ने इसकी सूचना स्नेककैचर राजा बारीक को दी. राजा बारीक ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला. स्नेक कैचर ने बताया कि विजय परिहारी के घर के बाहर एक कोबरा सांप मेंढक को निगल रहा था. तभी कुछ लोग उधर आ गये. लोगों को देखकर सांप विजय के घर में घुस गया. घर में मिट्टी की दीवार में बने छेद में जाकर बैठ गया. सांप को निकालने के लिए दीवार को तोड़ना पड़ा. उसके बाद सांप को बाहर निकाला गया. सांप को सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया. सांप की लंबाई 4 फीट के आस-पास थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola