वाहनों के ठहराव का किराया अब 10 रुपये

Updated at : 20 Mar 2014 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों के ठहराव का किराया अब 10 रुपये

सरायकेला : स्थानीय अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला में सरायकेला मैक्सी टैक्सी संघ की बैठक छोटराय किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ ने परिचालन शुल्क व कागजात से संबंधित नियमों में बदलाव की मांग की. संघ ने सभी वाहन मालिकों को जल्द से जल्द वाहन की सही कागजात संघ के पास जमा करने को कहा […]

विज्ञापन

सरायकेला : स्थानीय अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला में सरायकेला मैक्सी टैक्सी संघ की बैठक छोटराय किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ ने परिचालन शुल्क व कागजात से संबंधित नियमों में बदलाव की मांग की. संघ ने सभी वाहन मालिकों को जल्द से जल्द वाहन की सही कागजात संघ के पास जमा करने को कहा है.

संघ ने अनुमंडल चौक पर वाहन ठहराव का किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने का निर्णय लिया है. नये वाहन के परिचालन दर्ज कराने का शुल्क 300 रुपये रखा गया हैं. एक दीन में दो वार परिचालन करने पर भी 20 की जगह 10 रुपये अदा करना पड़ेगा. बैठक में उपाध्यक्ष आब्दुल कुद्दुस, संजय कुमार सोय, बादल माझी, दीपक कुमार महापात्र के अलावा कई वाहन मालिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola