सरायकेला खरसावां के कुकडू में जल संकट गहराया, पेयजल आपूर्ति योजनाओं को दुरुस्त करने की मांग

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां के कुकडू प्रखंड में गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है. करोड़ों की लागत से बनी जलापूर्ति योजनाएं छोटी खराबियों के कारण महीनों से ठप हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के कुकडु प्रखंड में गर्मी के साथ ही पीने के पानी की परेशानी शुरू हो गई है. इस गंभीर स्थिति को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने गर्मी में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों की लागत से बनी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को दुरुस्त करने की मांग की है.
छोटी खराबियों से ठप पड़ी योजनाएं
पेयजल संकट मामले में जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है साथ ही खराब पड़े चापानल को ठीक करने की मांग किया है. पत्र में कहा है कि प्रखंड कुकडू के कई पंचायत में आम जनता को शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा करोड़ो की लागत से जल मीनारों के साथ पाइपलाइन का निर्माण कराया गया है, परंतु छोटी-छोटी खराबी के कारण कई महीनों से ग्रामीणों को शुद्ध पानी की आपूर्ति बाधित है जिससे शुध्द पानी नहीं मिल पा रहा है. आज कई गांवों में ग्रामीण शुद्ध पानी के जगह कुआं, चुंआ, नाला की पानी पीने को मजबूर है,जिससे लोगो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
झारखंड: कुकडु में बढ़ा पेयजल संकट. जलापूर्ति योजनाएं ठप.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 10, 2026
गर्मी के साथ कुकडु प्रखंड में पानी की समस्या बढ़ गई है. कई गांवों में जलमीनार और पाइपलाइन खराब होने से लोग शुद्ध पानी के लिए परेशान हैं. जिप उपाध्यक्ष ने जल्द मरम्मत की मांग की है.#Jharkhand #WaterCrisis #Saraikela… pic.twitter.com/edFwlwwD18
मरम्मत करने की मांग
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कुकडू में सिरूम के कुमार कूली, कुकडु, दुलमी, ईचाडीह, पारगामा सहित अन्य गांवों के सभी खराब जल मीनारों की पम्प, पाइपलाइन आदि को सर्वेक्षण कराते हुए अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान
यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










