सरायकेला में आधुनिक छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का किया गया अनावरण

Updated:
विज्ञापन
seraikela kharswan murti anavaran

प्रतिमा का अनावरण करते हुए

Seraikela News: सरायकेला में राजकीय छऊ कला केंद्र में आधुनिक छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मार्डन छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के प्रतिमा का अनावरण हो गया. राजकीय छऊ कला केंद्र प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत समीर बोदरा, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि सहित अन्य छऊ कलाकारों ने प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया. 

योगदान को याद किया गया 

कार्यक्रम में कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के छऊ नृत्य के प्रति अमूल्य योगदान बताया गया. साथ ही आधुनिक छऊ के जनक करार देते हुए विश्व प्रसिद्ध छऊ कला जो सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत है उससे संजोने का संकल्प लिया. 

नगर पंचायत अध्यक्ष ने क्या कहा? 

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव ने सरायकेला की पारंपरिक छऊ नृत्य को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया साथ ही विश्व प्रसिद्द बनाया. उनकी सोच और प्रयासों ने छऊ नृत्य को विश्व पटल पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई. उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी. 

काफी संख्या में कलाकार मौजूद

कार्यक्रम को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती सहित अन्य कलाकारों ने भी संबोधित करते हुए छऊ को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया. मौके पर राजकीय कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कवि सहित काफी संख्या में कलाकार मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola