सरायकेला में युवा मंच का गठन, आशुतोष चौधरी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली

Updated:
विज्ञापन

Saraikela News: सरायकेला में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इसमें आशुतोष चौधरी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई और नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Saraikela News: झारखंड के सरायकेला जिले में मारवाड़ी युवा मंच की शाखा द्वारा गुरुवार को रानी सती दादी मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने दायित्वों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया. 

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा गुरुवार को रानी सती दादी मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. पूर्व  अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं. मोहित मुनका ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष चौधरी को शपथ दिलाई, जिसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. 

नई कार्यकारिणी का गठन

नई कमेटी में उपाध्यक्ष अनमोल सक्सेरिया, साकेत सक्सेरिया, सचिव अमित अग्रवाल, सहायक सचिव केशव चौधरी, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, संयोजक केशव लोहारिवाल, गौरव चौधरी, विवेक चौधरी, शिवम चौधरी और देवाशीष अग्रवाल का चयन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज चौधरी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई. 

मिले दायित्व का ईमानदारी पूर्वक करेंगे निर्वहन: आशुतोष

अपने संबोधन में अध्यक्ष आशुतोष चौधरी ने कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उद्यमिता को प्राथमिकता देंगे. 

समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाए युवा मंच: मनोज चौधरी

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि टीम के साथ मिलकर कार्य करते हुए एक नया उदाहरण स्थापित करना आवश्यक है. कार्यक्रम को चेंबर अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष मोहित मुनका, सौरव सोनथालिया, संयोजक आकाश अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिवम चौधरी एवं अमित अग्रवाल ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन नितेश चौधरी ने किया. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola