Seraikela Kharsawan News : जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आगे आएं युवा : विधायक

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आगे आएं युवा : विधायक

समाज के नेताओं से अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखने और इमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन करें

विज्ञापन

चांडिल. भूमिज समाज की पारंपरिक हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को चांडिल डैम रोड स्थित दादुर बागान में बैठक हुई. कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई. पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अब गांव की सामाजिक व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी समाज के अगुवाओं के हाथों में है. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया और कहा कि हमारी आस्था जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है. उन्होंने समाज के नेताओं से अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखने और इमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया. मौके पर रविंद्र नाथ सिंह, सुबोध सिंह मुंडा, जयनाथ सिंह, रविंद्र सरदार, हरीश चंद्र सिंह भूमिज, जय सिंह सरदार, सुधाकर सिंह, वैद्यनाथ सिंह, उमेश सिंह मुंडा, सुनील सिंह मानकी, दल गोबिंद सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, गुरुचरण सिंह, कालीपद सिंह, भदरु सिंह आदि उपस्थित रहे.

स्वतंत्रता सेनानी गंगा नारायण सिंह को केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गुरुवार को केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा नारायण सिंह के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए. मंत्री ने पारंपरिक संस्कृति और समाज की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. इस अवसर पर पप्पू वर्मा, अनीता पारित, रोबिन सिंह मुंडा, जय सिंह सरदार, रवींद्र सरदार सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola