ePaper

सरायकेला खरसावां से दर्जनों कांड की आरोपी महिला नक्‍सली पार्वती गिरफ्तार

Updated at : 22 May 2017 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला खरसावां से दर्जनों कांड की आरोपी महिला नक्‍सली पार्वती गिरफ्तार

सरायकेला : खरसावां के ग्रामीण चिकित्सक विजय डे उर्फ टिंकु डे की हत्या सहित दर्जनों कांडों की आरोपी 19 वर्षीय महिला नक्सली पार्वती कुमारी उर्फ बेनोती उर्फ श्याम कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला नक्सली पार्वती ने खरसावां, कुचाई, अड़की, तमाड़ व चौका थाना के कई कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते […]

विज्ञापन

सरायकेला : खरसावां के ग्रामीण चिकित्सक विजय डे उर्फ टिंकु डे की हत्या सहित दर्जनों कांडों की आरोपी 19 वर्षीय महिला नक्सली पार्वती कुमारी उर्फ बेनोती उर्फ श्याम कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला नक्सली पार्वती ने खरसावां, कुचाई, अड़की, तमाड़ व चौका थाना के कई कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी.

महिला नक्‍सली ने पुलिस के समक्ष सक्रिय दस्ता के सदस्यों का नाम उजागर किया है. अपने ऑफीस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी राकेश बंसल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की दर्जनों कांड में शामिल महिला नक्सली आरआईटी थाना के मिरूडीह गांव में रह रही है.

सूचना के आधार पर सीआरपीएफ व जिला पुलिस द्वारा चलाये गये छापेमारी अभियान के क्रम में महिला नक्सली पार्वती को आरआईटी थानांतर्गत मीरुडीह से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली कुचाई थानांतर्गत सेकराडीह नीचे टोला निवासी घासीराम मुंडा उर्फ घासिया मुंडा की बेटी है.

एसपी ने बताया कि वर्ष 2015 में कुचाई के मेरोमजंगा निवासी मोहन सिंह मुंडा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला नक्सली को जेल भेजा दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola