Seraikela Kharsawan News : दलमा चेकनाका पर वनकर्मियों की पिटाई<bha>;</bha> तीन गिरफ्तार, एक फरार
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
युवकों ने कार से उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते तेजधार हथियारों व लात-घूंसों से वनपालों पर हमला कर दिया
विज्ञापन
चांडिल. चांडिल के माकुलाकोचा स्थित दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के प्रवेश द्वार पर रविवार शाम को सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चार बदमाशों ने वन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस मारपीट में प्रभारी वनपाल सागर श्रीवास्तव और सब बीट पदाधिकारी हरिप्रसाद अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बिना अनुमति के दलमा चढ़ने का विरोध करने पर किया हमला
जानकारी के अनुसार कुछ युवक कार और बाइक से दलमा चेकनाका पहुंचे थे. वे बिना अनुमति और प्रवेश प्रक्रिया पूरी किए जबरन दलमा पहाड़ पर चढ़ने लगे. जब ड्यूटी पर तैनात वन कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे नियमों को ताक पर रखकर आगे बढ़ने लगे. कुछ दूरी पर जाकर जब वन कर्मियों ने उन्हें दोबारा टोका, तो युवकों ने कार से उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते तेजधार हथियारों व लात-घूंसों से वनपालों पर हमला कर दिया.ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से पकड़े गये आरोपी :
शोर सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीण जुट गए और भाग रहे युवकों को घेर लिया. सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीन बदमाशों को रंगेहाथ दबोच लिया. हालांकि, एक आरोपी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने आरोपियों के पास से तेजधार हथियार भी बरामद किये हैं. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है.फरार आरोपी की जंगल में तलाश जारी :
चांडिल थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम देर रात तक जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाती रही ताकि फरार आरोपी को पकड़ा जा सके. पुलिस पकड़े गये तीनों बदमाशों से थाने में पूछताछ कर रही है. वन विभाग ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










