Seraikela Kharsawan News : ''''जंगल का आदमी'''' बता रंगदारी मांगी, सात गिरफ्तार
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 12 Apr 2026 11:36 PM
पुल निर्माण कंपनी के साइट इंचार्ज व मुंशी को फोन पर धमकाने का आरोप
खरसावां/बड़ाबांबो.
सरायकेला-खरसावां जिले के आमदा ओपी (खरसावां थाना) क्षेत्र स्थित पिताकलांग में पुल निर्माण कंपनी के कर्मियों को डराकर लेवी वसूलने की कोशिश करने के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरायकेला एसडीपीओ समीर सावैयां ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने ””””जंगल का आदमी”””” बताकर साइट इंचार्ज व मुंशी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. एसडीपीओ ने बताया कि विगत 3 अप्रैल को करीब छह अज्ञात लोगों के खिलाफ पुल निर्माण साइट पर उपस्थित मुंशी और काम कर रहे लोगों को धमकाने तथा साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी/लेवी का मांगने का मामला दर्ज हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर सावैयां के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और मानवीय इनपुट के आधार पर टीम ने छापेमारी कर सात आरोपियों को पकड़ा. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त 3 बाइक बरामद की हैं.आरोपियों में तीन का आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़े गए आरोपियों में एहसान, चंद्रमोहन और समीर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. ये पूर्व में हत्या, अपहरण, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में धनबाद और अन्य थानों से जेल जा चुके हैं. इस छापेमारी अभियान में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
गिरफ्तार आरोपी
1.मो एहसान अंसारी (30 वर्ष), पिता : स्व0 मजनु अंसारी, ग्राम- घोड़ासाई (खरसावां)
2. समीर सामड (35 वर्ष), पिता : मंगल सामड, ग्राम : बायडीह (कुचाई) 3. मो मोदासीर अंसारी (30 वर्ष), पिता : मो जसीम, ग्राम : कदमडीहा (खरसावां)4. रविन्द्र हाईबुरु (38 वर्ष), पिता : स्व भोलाय हाइबुरु, ग्राम : रायसिंदरी (कुचाई)
5. चन्द्रमोहन बांकिरा उर्फ पांडु (25 वर्ष), पिता : मुंडा बांकिरा, ग्राम : खमारडीह (खरसावां)6. दुर्गा चरण चाकी उर्फ राजन (30 वर्ष), पिता : मानकी चाकी, ग्राम : कृष्णापुर (खरसावां)7. असीम बारिक (24 वर्ष), पिता : सुभाष बारिक, ग्राम : कुम्हारसाही (खरसावां)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










