एक शिक्षक के भरोसे बड़ाबांबो का प्रोजेक्ट हाइस्कूल

Updated at : 15 May 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
एक शिक्षक के भरोसे बड़ाबांबो का प्रोजेक्ट हाइस्कूल

गणित के शिक्षक को पढ़ाना पड़ रहा है भूगोल व इतिहास शिक्षक की अनुपस्थिति में लिपिक डीएन मुंडा लेते है बच्चों की क्लास खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड बड़ाबांबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय एक मात्र शिक्षक के भरोसे चल रही है. विद्यालय में कुल 308 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है, जिसमें कक्षा नौ में 137 व […]

विज्ञापन

गणित के शिक्षक को पढ़ाना पड़ रहा है भूगोल व इतिहास

शिक्षक की अनुपस्थिति में लिपिक डीएन मुंडा लेते है बच्चों की क्लास
खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड बड़ाबांबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय एक मात्र शिक्षक के भरोसे चल रही है. विद्यालय में कुल 308 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है, जिसमें कक्षा नौ में 137 व कक्षा दस में 171 छात्र- छात्राएं है. शिक्षकों की कमी के कारण यहां पठन पाठन प्रभावित हो रही है. स्कूल में पदस्थापित एक मात्र शिक्षक राजेंद्र यादव गणित विषय के शिक्षक है, लेकिन उन्हें भूगोल, इतिहास के साथ अंग्रेजी व हिंदी भी पढ़ाना पड़ रहा है. राजेंद्र यादव ही स्कूल के प्रभारी प्राचार्य है. कार्यालय का कार्य भी उन्हीं को करना पड़ता है.
शिक्षकों के आठ पद रिक्त:
इस स्कूल में शिक्षकों के कुल नौ पद स्वीकृत है. इसमें से आठ पद रिक्त पड़े हुए है. लंबे समय से यहां शिक्षकों के पदस्थापना करने की मांग हो रही है, लेकिन शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो सकी है. स्कूल में तीन पियून व एक लिपिक पदस्थापित है. कार्यालय कार्य से प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र यादव के सरायकेला या अन्य कहीं जाने पर स्कूल के लिपिक देवनाथ सिंह मुंडा ही कक्षा संचालित करते है. शिक्षक राजेंद्र यादव भी दिसंबर में सेवानिवृत होने वाले है.
साल दर साल घट रही है छात्रों की संख्या:
स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या साल दर साल घटने लगी है. इसका मुख्य कारण सभी कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाना तथा शिक्षकों की कमी बतायी जा रही है. इस वर्ष स्कूल में 308 छात्र है, जबकि पिछले वर्ष 357 छात्र थे.
शिक्षक की कमी से शुरू नहीं हुई प्लस टू की पढ़ाई:
शिक्षकों की कमी के कारण इस स्कूल में अभी तक प्लस टू की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है. वर्ष 2007-08 में यहां प्लस टू की पढ़ाई के लिए दो मंजिला भवन भी बनाया गया. इस वर्ष से यहां इंटर की पढ़ाई शुरू होना है. लेकिन अब तक शिक्षकों की पदस्थापना या प्रतिनियुक्ति नहीं हुई है. प्लस टू की पढ़ाई के लिए छात्रों को 20 किमी की दूरी तय कर चक्रधरपुर या खरसावां जाना पड़ता है.
स्कूल में शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रही है. गणित के शिक्षक होने के बावजूद भी मुझे अन्य विषय पढ़ाने पड़ रहे है. शिक्षकों की पदस्थापना के लिए कई बार वरीय अधिकारियों को लिखा गया है, लेकिन अब तक शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो सकी है. शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने पर प्लस टू का नामांकन लेने व पढ़ाई शुरू कराने में परेशानी होगी.
प्रभारी प्राचार्य, राजेंद्र यादव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola