11 को नामांकन दाखिल करेंगे एनोस

Updated at : 16 Mar 2014 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
11 को नामांकन दाखिल करेंगे एनोस

खरसावां : झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह कोलाबिरा के विधायक एनोस एक्का 21 मार्च को खूंटी से पार्टी प्रत्याशी के रुप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. खरसावां समेत सभी विस क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता नामांकन में शामिल होंगे. एनोस एक्का ने कहा कि 1952, 1957, 1962,1971 व 1980 की तरह इस चुनाव में भी […]

विज्ञापन

खरसावां : झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह कोलाबिरा के विधायक एनोस एक्का 21 मार्च को खूंटी से पार्टी प्रत्याशी के रुप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. खरसावां समेत सभी विस क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता नामांकन में शामिल होंगे.

एनोस एक्का ने कहा कि 1952, 1957, 1962,1971 व 1980 की तरह इस चुनाव में भी झारखंड पार्टी जीत दर्ज करेगी. एनोस एक्का ने कहा कि खूंटी लोस क्षेत्र झारखंड पार्टी का गढ़ रहा है और यहां से पार्टी पांच टर्म चुनाव जीत चुकी है.

इस बार भी चुनाव में पार्टी पूरे दम-खम के साथ शिरकत कर रही है. खरसावां समेत खूंटी लोस क्षेत्र के सभी छह विस क्षेत्रों में पार्टी को लोगों का अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चौतरफा विकास स्थानीयता, विस्थापन, नियोजन व खूंटी लोस क्षेत्र के प्रति स्थानीय सांसद कड़िया मुंडा की उपेक्षा को भी पार्टी चुनावी मुद्दा बनायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola