97 फीसदी लोगों का बना आधार कार्ड: डीपीएम

Updated at : 11 May 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
97 फीसदी लोगों का बना आधार कार्ड: डीपीएम

सरायकेला : जिले के 97 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है और बाकी बचे तीन फीसदी लोगों का आधार कार्ड बनवाने के लिए पंचायतवार कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यह जानकारी देते हुए यूआइडी के डीपीएम राकेश दीप ने बताया कि जिले में 13 मई तक मेरा आधार मेरा […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिले के 97 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है और बाकी बचे तीन फीसदी लोगों का आधार कार्ड बनवाने के लिए पंचायतवार कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यह जानकारी देते हुए यूआइडी के डीपीएम राकेश दीप ने बताया कि जिले में 13 मई तक मेरा आधार मेरा खाता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत जिनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है, उन लोगों को जागरुक करते हुए प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से आधार कार्ड बनवाया जा रहा है.

आधार कार्ड बनने के बाद सभी लोगों का बैंक खाता खोलवाया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को सीधे डीबीटी के माध्यम से मिल सके. डीपीएम श्री दीप ने बताया कि जिले की कुल आबादी 11 लाख 25 हजार 804 है. जिसमें से 10 लाख 87 हजार 74 लोगों का आधार कार्ड बन चुका है. उन्होंने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की संख्या एक लाख 16 हजार 66 है. जिसमें 62 हजार 173 बच्चों का आधार कार्ड बन चुका है. पांच वर्ष से 18 वर्ष तक की कुल आबादी 3,16,845 है. जिसमें 2,74,892 का आधार कार्ड बन चुका है. इसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के 7,50,009 लोगों का आधार कार्ड बन चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola