RCB vs SRH IPL 2026: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गेंदबाजों की होगी बल्ले-बल्ले

Updated at : 28 Mar 2026 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026

RCB vs SRH IPL 2026 Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए फिट मानी जाती है. आईए जानते हैं मैच में पिच का क्या नेचर रहेगा.

विज्ञापन

RCB vs SRH IPL 2026 Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के पहले मैच के लिए तैयार हैं. आरसीबी मौजूद आईपीएल चैंपियन है और इस बार फिर से चैंपियन बनने के लिए जान लगा देगा. उनका लक्ष्य अपना दूसरा खिताब जीतना है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 2016 के बाद अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश में जुटी है. आईपीएल के 19वें संस्करण के शुरुआती मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो विस्फोटक टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

आरसीबी और एसआरएच के हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 25 मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से 14 जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है, जबकि आरसीबी ने 11 मैच जीते हैं, जिनमें से एक मैच सुपर ओवर में जीता गया है. हालांकि, घरेलू मैदान पर आरसीबी का रिकॉर्ड बेहतर है और बेंगलुरु में खेले गए मैचों में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 5-3 से पछाड़ा है.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बारे में खास बातें

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कर्नाटक सरकार के स्वामित्व में है और इसका प्रबंधन एवं संचालन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) द्वारा किया जाता है. यह स्टेडियम देश के विकास में अग्रणी भूमिका में है, क्योंकि यह विश्व का पहला क्रिकेट स्टेडियम है जो अपनी बिजली की जरूरतों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सौर पैनलों से पूरा करता है. स्टेडियम की क्षमता 40,000 दर्शकों की है.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल

आईपीएल 2026 का पहला मैच इस मैदान के बीच वाले पिच पर खेला जाएगा, जहां मैच में कई बार हाई स्कोर बने हैं. हालांकि, लगभग दस महीनों से यहां कोई मैच नहीं खेला गया है, इसलिए दोनों टीमें पिच के शुरुआती व्यवहार को लेकर सतर्क रहेंगी. हाल के हफ्तों में बेंगलुरु में असामान्य रूप से गर्म मौसम रहा है और मैच के दौरान तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, शाम को ओस पड़ने की संभावना कम है, जिससे टीम की रणनीतियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के प्रमुख आंकड़े और रिकॉर्ड

विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 40.02 की औसत से 3202 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं. 24 अर्धशतकों के अलावा, उन्होंने यहां 4 शतक भी बनाए हैं.
वर्तमान में पीबीकेएस के स्पिनर और पूर्व आरसीबी के दिग्गज युजवेंद्र चहल इस स्टेडियम में 50 से अधिक विकेट (54) लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं.
यहां SRH का सर्वोच्च स्कोर 287/3 है, जो RCB के खिलाफ है. मेजबान RCB के नाम इस मैदान पर अगले पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज हैं. RCB के नाम यहां सबसे कम दो स्कोर हैं, जो 62/7 और 82/10 हैं.
आरसीबी ने यहां आईपीएल के 96 मैच खेले हैं, जिनमें से 45 जीते हैं और 46 हारे हैं. एक मैच टाई रहा है और 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है.

आरसीबी आईपीएल 2026 की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान.

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की टीम

ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कारसे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी.

ये भी पढ़ें…

IPL टिकट पर कर्नाटक में सियासी जंग, बीजेपी ने बताया- VIP कल्चर

IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर खेलेगी RCB, जानें क्या है वजह

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola